Meri Fasal Mera Byora Portal: हरियाणा सरकार ने किसानों के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। इस योजना के तहत, किसानों को न केवल लाभ मिलेगा, बल्कि वे अपनी फसल का विवरण सरकार को ऑनलाइन भेज सकेंगे। इस पोस्ट में हम ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ योजना के बारे में विस्तार से जानेंगे। पोस्ट को अंत तक पढ़ें।
इस योजना के अन्तर्गत, किसानों को अपनी फसल का विवरण सरकार को प्रस्तुत करना होगा और फसल की बीजाई के बाद पोर्टल खोल दिया जाएगा। सभी किसानों को अपनी फसल का पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। यदि कोई किसान अपनी फसल का ब्यौरा नहीं करवाता, तो उसे अपनी फसल एमएसपी पर नहीं बेचने दिया जाएगा। अगर किसान फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचना चाहता है, तो उसके लिए ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल (Meri Fasal Mera Byora Portal) पर पंजीकरण अनिवार्य है।
Meri Fasal Mera Byora Portal Registration 2024
योजना का नाम | मेरी फसल मेरा ब्यौरा (Meri Fasal Mera Byora Portal) |
राज्य | हरियाणा |
रबी फसल के लिए पंजीकरण शुरू होने की तारीख | 1 अप्रैल 2024 |
रबी फसल के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तारीख | _ |
हरियाणा में किसानों की संख्या | 16.28 लाख |
सबसे पहले इस योजना की अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें | टेलीग्राम ग्रुप |
Latest Update 25 January 2024
हरियाणा सरकार ने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पंजीकरण की प्रक्रिया में संशोधन किया है। अब जमीन के मालिक की सहमति से खेती करने वाले किसान को ओटीपी जारी की जाएगी। हरियाणा में फसल बेचने के लिए फसल पंजीकरण अनिवार्य है, और इस संदर्भ में अगर किसी किसान के पास ओटीपी नहीं है तो वह जमीन के मालिक की सहमति से फसल बेच सकेगा।
Documents Required for Registration On Meri Fasal Mera Byora Portal
मेरी फसल मेरा ब्यौरा पंजीकरण करवाने के लिए आपके पास कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज होने चाहिए जिनकी सूची निचे दी गयी हैं:
- परिवार पहचान पत्र
- बैंक खाता
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- जमीन की फर्द या जमाबंदी
यह भी पढ़ें: Digital E-Kisan Upaj Nidhi Portal क्या हैं? किसानों को ई-किसान उपज निधि से कैसे होगा फ़ायदा
How to Registration On Meri Fasal Mera Byora Portal? – मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें
आप अपनी फसल का ब्यौरा पंजीकरण खुद से भी कर सकते हैं और अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर भी करवा सकते हैं। यदि आप खुद करना चाहते हैं तो इस तरीके से कर सकते हैं:
- सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट https://fasal.haryana.gov.in/ पर जाएं।
- किसान अनुभाग पर क्लिक करें।
- किसान पंजीकरण पर क्लिक करें।
- अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, OTP वेरीफाई करें।
- आप पोर्टल पर लॉग इन हो जाएंगे।
- अपने जिले और गावं का चयन करें जहां पर जमीन है।
- जमाबंदी या खेवट से अपनी जमीन सर्च करें।
- किला नंबर सेलेक्ट करें।
- फसल का चयन करें जिसका पंजीकरण करना चाहते हैं।
- मंडी में फसल बेचना चाहते हैं उसे सेलेक्ट करें और फाइनल सबमिट करें।
- अब फसल के पंजीकरण की प्रिक्रिया पूरी हो गयी है और अब इसको प्रिंट करके अपने पास रख लें।
Meri Fasal Mera Byora Registration Link | Click Here |
Meri Fasal Mera Byora Verification Check (मंडी में बिक्री के लिए कितने क्विंटल Fasal पास हुई Status देखें) | Click Here |
Meri Fasal Mera Byora Bank Change Format | Click Here |
यह भी पढ़ें:
- मूंग के बीज पर 75% सब्सिडी लेने के लिए आवेदन कैसे करें? देखें
- फ्री सिलाई मशीन योजना का लाभ लेने के लिए यहाँ से भरे फॉर्म
सभी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन करे: Join