Benefits Of Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड योजना एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है जो भारत सरकार द्वारा शुरू की गई है। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 सितंबर 2018 को पूरे देश में लागू किया था। इस योजना के तहत गरीबी रेखा के नीचे आने वाले लगभग 50 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ प्राप्त करने का प्रावधान है। इसके अंतर्गत, 5 लाख रुपये के मुफ्त इलाज का वादा किया गया है, और सभी नागरिकों काआभा कार्ड भी बनवाया जाता है।
अगर आप आयुष्मान भारत योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत पात्र व्यक्तियों को Empanelled Hospital में स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की जाएगी। इस लेख में हमने आपको Benefits Of Ayushman Card और इससे जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में बताया हैं इसीलिए इस लेख को पूरा पढ़े।
आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य (Objective of Ayushman Bharat Scheme)
प्रधानमंत्री ने इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य रखा था कि जो लोग बहुत ही गरीब हैं, उन्हें बिलकुल मुफ्त में स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिले। उन्होंने इस योजना को लोगों के भले के लिए शुरू किया। इस योजना के द्वारा अब तक बहुत सारे गरीब लोगों को फायदा हुआ है और उनके जीवन में सुधार आया है।
Facilities Covered Under Ayushman Bharat Scheme – आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आने वाली सुविधाएं
इस योजना के अंतर्गत निम्नलिखित सुविधाएँ प्रदान की जाती हैं जो नीचे दी गई हैं –
- हॉस्पिटल में भर्ती होने के बाद पूरी प्रक्रिया का मुफ्त निस्तारण: जब आप अस्पताल में भर्ती होते हैं, तो आपको चिकित्सीय प्रक्रिया का मुफ्त निस्तारण प्राप्त होता है।
- हॉस्पिटल में बिस्तर और आहार की सुविधा: अस्पताल में आपको अपने इलाज के दौरान बिस्तर और आहार की सुविधा उपलब्ध होती है।
- चिकित्सा सुविधा: आयुष्मान भारत योजना के तहत आपको चिकित्सा सुविधाएँ भी प्रदान की जाती हैं।
- नैदानिक और प्रयोगशाला जांच सुविधा: आपको आवश्यकतानुसार नैदानिक और प्रयोगशाला जांच की सुविधा भी उपलब्ध होती है।
- डिस्चार्ज होने के 15 दिन तक कवर: जब आप अस्पताल से डिस्चार्ज होते हैं, तो आपको अपने इलाज के बाद 15 दिन तक की सुरक्षा प्राप्त होती है।
Main Benefits of Ayushman Bharat Scheme
- यह योजना 10 करोड़ परिवारों को फायदा पहुंचाने वाली है।
- इसके तहत, पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा सहायता उपलब्ध है।
- इस योजना के द्वारा, पात्र व्यक्ति दवाई और चिकित्सा की खर्च पर मुफ्त में लाभ उठा सकता है।
- इसके अंतर्गत, कुल 13,593 विभिन्न बीमारियों का इलाज कराया जा सकता है।
आयुष्मान भारत के लिए आवश्यक दस्तावेज
- खुद का स्थाई पता
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- परिवार के सभी लोगों का आधार कार्ड होना चाहिए
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कौन सी चिकित्सा सुविधाएं शामिल हैं? देखिये
PMJAY के अंतर्गत विशिष्ट चिकित्सा सेवाओं का विवरण शामिल है | ||
Sr. No. | विशिष्ट चिकित्सा सेवा (Specialized Medical Service) | पैकेजेस की संख्या (Number of Packages) |
01 | Burns Management | 12 |
02 | Cardiology | 39 |
03 | Cardio-thoracic & Vascular surgery | 92 |
04 | Emergency Room Packages | 04 |
05 | General Medicine | 72 |
06 | Interventional Neuroradiology | 15 |
07 | General Surgery | 253 |
08 | Medical Oncology | 52 |
09 | Mental Disorders Packages | 17 |
10 | Neo-natal care Packages | 10 |
11 | Neurosurgery | 83 |
12 | Obstetrics &Gynaecology | 79 |
13 | Ophthalmology | 42 |
14 | Oral and Maxillofacial Surgery | 09 |
15 | Orthopaedics | 101 |
16 | Otorhinolaryngology | 94 |
17 | Paediatric Medical management | 102 |
18 | Radiation Oncology | 14 |
19 | Plastic & reconstructive Surgery | 09 |
20 | Polytrauma | 12 |
21 | Paediatric surgery | 34 |
22 | Surgical Oncology | 48 |
23 | Unspecified Surgical Package | 01 |
24 | Paediatric Cancer | 38 |
25 | Urology | 161 |
Total | 1393 |
How To Find Empanelled Hospital? (सूचीबद्ध अस्पताल कैसे खोजें?)
आपको ध्यान में रखना है कि आपको आयुष्मान भारत योजना का लाभ उसी अस्पताल से मिलेगा जो Empanelled Hospital है। Empanelled Hospital ढूंढने की प्रक्रिया निम्नलिखित है:
- सबसे पहले PMJAY की आधिकारिक वेबसाइट – https://pmjay.gov.in/ पर जाएं।
- मेनू बार में ‘Find Hospital’ विकल्प पर क्लिक करें।
- एक नया पृष्ठ खुलेगा, जहां आपको कुछ जानकारी भरनी होगी। यहाँ आपको राज्य, जिला, हॉस्पिटल का प्रकार, स्पेशलिटी, और हॉस्पिटल का नाम दर्ज करना होगा।
- आपको वहां पर मांगा हुआ कैप्चा कोड भी दर्ज करना होगा।
- Search ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद, आपके सामने Empanelled Hospital की सूची आ जाएगी।
आयुष्मान कार्ड से संबंधित यह जानकारी भी पढ़ें:
आवेदन करें | योग्यता चेक करें |
होस्पिटल लिस्ट देखें | बैलेंस चेक करें |
लॉग इन करें | UMANG पोर्टल से सर्विसेज पाएं |