Ayushman PVC Card Order Online 2024: यदि आप प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थी हैं, तो आपके पास आयुष्मान कार्ड होगा जिसे आपने ऑनलाइन डाउनलोड किया होगा। लेकिन क्या आपको पता है कि आप पीवीसी आयुष्मान कार्ड अपने घर के पते पर मंगवा सकते हैं। केंद्र सरकार द्वारा प्लास्टिक के साथ आयुष्मान कार्ड लाभार्थी के घर पर भेजने की शुरुआत की गई है। यदि आप भी अपना आयुष्मान कार्ड पीवीसी वाला मंगवाना चाहते हैं, तो आप इस पोस्ट में दी गई जानकारी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Ayushman PVC Card Order Online 2024 Overview
इस लेख में जानकारी | आयुष्मान पीवीसी कार्ड ऑर्डर ऑनलाइन कैसे करें? |
इस योजना का नाम | PMJAY (प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना) |
इस योजना के लाभार्थी | भारत देश के जनता |
लाभ | 5 लाख रुपए तक का मुक्त स्वास्थ्य बीमा |
आधिकारिक वेबसाइट | https://beneficiary.nha.gov.in/ |
सबसे पहले अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें | टेलीग्राम ग्रुप |
Ayushman Card क्या है?
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत, केंद्र सरकार द्वारा आयुष्मान कार्ड प्रदान किए जाते हैं। इस कार्ड के लाभार्थी को हर वर्ष 5 लाख रुपए का मुफ्त इलाज प्राप्त होता है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य देशवासियों को आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान करना है। यह योजना भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 23 दिसंबर 2018 को लागू की गई थी। वर्तमान में, इस योजना के तहत 12 करोड़ से अधिक परिवारों को 5 लाख रुपए का मुफ्त लाभ प्राप्त हो रहा है।
Ayushman PVC Card Order Online 2024
पीवीसी आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन ऑर्डर (Ayushman PVC Card Order Online 2024) करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://beneficiary.nha.gov.in/ पर जाएं।
- होम पेज पर “Login As” में दो ऑप्शन दिए गए हैं – बेनिफिशियरी और ऑपरेटर। अब आपको ऑपरेटर का चयन करना है।
- अब आपको अपना रजिस्टर मोबाइल नंबर दर्ज करना है। नंबर दर्ज करने के बाद “Verify” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपके रजिस्टर नंबर पर ओटीपी आएगा, ओटीपी दर्ज कर वेरिफाई करें।
- अब आप पोर्टल पर लॉगिन हो जाएंगे।
- अब आपको “Card Delivery” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और अब आपको अपने राज्य का नाम चुनना है।
- स्कीम में “PMJAY” का सिलेक्शन करना है।
- “Search By” में जिस भी माध्यम से सर्च करना चाहते हैं – “FamilyID” या “PMJAY ID” का चयन करना है।
- जिस भी माध्यम का चयन करेंगे, वह नंबर दर्ज करेंगे और सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे।
- आपके सामने अब आयुष्मान कार्ड संबंधी जानकारी आएंगी।
- अब आपसे मांगी गई जानकारी को दर्ज करना है।
- अंत में “Submit” के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार से आप पीवीसी आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन ऑर्डर (Ayushman PVC Card Order Online 2024) कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Ayushman Card List: आयुष्मान कार्ड लिस्ट कैसे देखें? जानें पूरी प्रक्रिया
Important Links
Ayushman PVC Card Online Order Link | Click Here |
व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें | Click Here |
सबसे पहले अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें | टेलीग्राम ग्रुप |
यह भी पढ़ें:
- Ayushman Card Hospital List कैसे चेक करें? देखें पूरी जानकारी
- UMANG पोर्टल के माध्यम से आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ कैसे लें? देखें
- Benefits Of Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड के लाभ क्या-क्या हैं? देखें
- Apple Awas Yojana: Apple भारत में देगी घर, किन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा देखें
FAQs (Frequently Asked Questions) –
क्या हम पीवीसी आयुष्मान कार्ड ऑर्डर कर सकते हैं?
हाँ। आप आयुष्मान भारत की आधिकारिक वेबसाइट https://beneficiary.nha.gov.in/ पर जाकर इसके पीवीसी कार्ड के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आईडी होनी चाहिए।