Meri Fasal Mera Byora Last Date: हरियाणा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने Meri Fasal Mera Byora Portal की शुरुआत की है। इस पोर्टल पर राज्य के सभी किसान अपनी फसल का पंजीकरण करवा सकते हैं। 1 अप्रैल से गेहूं और सरसों की फसल के लिए पंजीकरण पोर्टल खोल दिया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के किसान अपनी फसल को न्यूनतम समर्थ मूल्य (MSP) पर बेच सकते हैं। अगर आप हरियाणा राज्य के किसान हैं और अपनी फसल को MSP पर बेचना चाहते हैं तो आपको Meri Fasal Mera Byora कराना होगा।
Meri Fasal Mera Byora 2024 Overview
हरियाणा सरकार एक नए पोर्टल की शुरुआत की जिसका नाम मेरी फसल मेरा ब्यौरा है, जिसका मुख्य उद्देश्य फसलों के सही मूल्यों पर बिक्री को सुनिश्चित करना है। इसके लिए, किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर रजिस्ट्रेशन की सुविधा प्राप्त है। वे अपने मोबाइल या नजदीकी सेवा केंद्र में जाकर इस पोर्टल पर रजिस्टर कर सकते हैं। सरकार केवल उन्हीं किसानों की फसल को खरीदेगी जिनका पंजीकरण पोर्टल पर होगा। यह पोर्टल हरियाणा के किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी, सब्सिडी, और फसल नुकसान पर मुआवजा तक प्राप्त करने का माध्यम भी बनाएगा।
मेरी फसल मेरा ब्यौरा रजिस्ट्रेशन में हुआ संशोधन
हरियाणा सरकार ने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल के पंजीकरण प्रक्रिया में संशोधन किया है। अब इस संशोधन के अनुसार, जमीन के मालिक की सहमति से खेती करने वाले किसान को ओटीपी जारी की जाएगी। इसके लिए, किसानों को फसल बेचने हेतु पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। अगर किसी किसान के पास ओटीपी नहीं है, तो वह जमीन के मालिक की सहमति से भी फसल बेच सकेगा। नीचे दी गई प्रक्रिया की मदद से आप अपना रजिस्ट्रेशन स्वयं कर सकते हैं।
मेरी फसल मेरा ब्यौरा रजिस्ट्रेशन के क्या – क्या लाभ हैं
पंजीकृत किसानों को विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है, जैसे सब्सिडी, ऋण माफी इत्यादि। मेरी फसल मेरा ब्यौरा प्रणाली में पंजीकृत किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अपनी फसल बेच सकते हैं। पंजीकृत किसानों को प्राकृतिक आपदाओं, कीटों या बीमारियों से होने वाले फसल नुकसान के लिए फसल बीमा योजनाओं का भी लाभ मिलता है।
मेरी फसल मेरा ब्यौरा रजिस्ट्रेशन के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- फैमिली आईडी से पंजीकृत मोबाइल नंबर
- भूमि संबंधी दस्तावेज
- परिवार पहचान पत्र
- बैंक पासबुक
मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
मेरे ब्यौरा पोर्टल fasal.haryana.gov.in पर जाएं। वहाँ, होम पेज पर “किसान रजिस्टर/लॉगिन” विकल्प पर क्लिक करें। उसके बाद, अपना परिवार पहचान पत्र संख्या दर्ज करें। फिर, जिस व्यक्ति के नाम से फसल पंजीकरण करना है, उसका चयन करें और “सेंड ओटीपी” पर क्लिक करें। अब, फैमिली आईडी से पंजीकृत नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे डालकर वेरिफाई करें। फिर, पोर्टल पर लॉगिन करें। अब, अपनी फसल का ब्यौरा दर्ज करें। सभी फसल की जानकारी भरने के बाद, “सबमिट” विकल्प पर क्लिक करें। अब, आपको पंजीकृत प्रिंट मिल जाएगा। इसे सुरक्षित रखें।
यह भी पढ़ें: Haryana E Kharid Portal Registration 2024: हरियाणा ई-खरीद पोर्टल पर ऑनलाइन किसान पंजीकरण कैसे करें? देखें
Important Links
Meri Fasal Mera Byora Registration Link | Click Here |
Meri Fasal Mera Byora Registration Link | Click Here |
व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें | Click Here |
सबसे पहले अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें | टेलीग्राम ग्रुप |
यह भी पढ़ें: